Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी: धनतेरस पर मिलेगी सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹1000 की अतिरिक्त राशि

18 अक्टूबर 2025, रायपुर: राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी: धनतेरस पर मिलेगी सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹1000 की अतिरिक्त राशि – राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में धनतेरस के दिन ₹1000 की अतिरिक्त राशि भेजी जाएगी। यह राशि किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से मिलेगी।

अजमेर जिले के जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इस योजना की राशि का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नदबई, भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही अजमेर जिले में जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी में होगा। इसके अलावा, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में चौथी किस्त के रूप में ₹1000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज और सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार राजीव कजोत को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें