Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अफीम कृषकों को जैविक खाद बेचने से हुई अच्छी कमाई

05 मई 2025, मंदसौर: अफीम कृषकों को जैविक खाद बेचने से हुई अच्छी कमाई – सेमलिया हीरा गांव के रहने वाले किसान श्री घनश्याम पाटीदार पूरी तरह से केंचुए के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण कर रहे हैं। इस कार्य के लिए इन्होंने पुणे और उदयपुर से प्रशिक्षण लिया। उसके पश्चात उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। वहां से सम्पूर्ण जानकारी से साथ 2 किलो केंचुए मिले। जिसकी मदद से जैविक खाद का निर्माण कर रहे हैं। वर्ष भर में उन्होंने 600 कट्टे जैविक खाद का निर्माण किया। जिसको ये 600 से 700 रुपए प्रति कट्टे के भाव से अफीम की खेती करने वाले किसानों को विक्रय कर चुके हैं। जिससे इनको बहुत अच्छी आय प्राप्त हुई।

  जैविक खाद निर्माण के लिए गांव में निर्मित गौशाला से गोबर खरीदते हैं और उससे जैविक खाद बनाते हैं। गोबर खरीदने से गौशाला को भी आय प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही जैविक खाद में ट्रापकों डरमा भी मिलाते हैं। जिससे उसमें फंगस नहीं लगती हैं।   इनके पास 8 बीघा जमीन भी है। जिसमें ये जैविक खेती करते हैं और अच्छे दामों पर उन फसलों को बेचते हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से उन्होंने ड्रिप का भी लाभ लिया है। जिस पर उन्हें 16 हजार रुपए मिले। जिससे उन्होंने ड्रिप खरीदे। 8 हजार का अनुदान भी मिला। ड्रिप के माध्यम से सिंचाई करने से इनके पानी की बहुत बचत हुई है। इससे रबी की फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई है।   गोबर गैस का भी निर्माण करते हैं। जिससे घर की रसोई एवं समस्त कार्य गोबर गैस के माध्यम से हो जाता है। उनको अब बाहर से एलपीजी गैस क्रय करने की जरूरत नहीं पड़ती है।  

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सबसे महत्वपूर्ण नवाचार किया है, नरवाई को अब ये खेत में ही सड़ा देते हैं। पहले किसान नरवाई को खेत में जलाता था जिससे पर्यावरण प्रदूषण होता था। इसके लिए उन्होंने डी कंपोजर का निर्माण किया है। डी कंपोजर के छिड़काव से नरवाई खेत में ही सड़ जाती है और जैविक खाद बन जाती है। जोकि फसलों की पैदावार में सहायक होती हैं।   जैविक खाद के निर्माण से इनको बहुत अच्छी आय प्राप्त हुई। इस कारण अब ये इस व्यवसाय को और बड़ा रूप देना चाहते हैं।  श्री पाटीदार का कहना है कि जैविक खाद के अंतर्गत अब हम प्रतिवर्ष 1000 से 1500 कट्टे का निर्माण करेंगे। उसके लिए एक छोटी यूनिट भी स्थापित करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com