Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: जयपुर में कर्टेन रेजर आज, कृषि में निवेश और नवाचार पर फोकस  

12 अप्रैल 2026, जयपुर: ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: जयपुर में कर्टेन रेजर आज, कृषि में निवेश और नवाचार पर फोकस – राजस्थान में कृषि क्षेत्र को नवाचार, तकनीक और निवेश से जोड़ते हुए उसे सशक्त एवं भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत कर्टेन रेज़र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन आज ( 10 अप्रैल), शुक्रवार को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों की सहभागिता के माध्यम से राज्य में कृषि एवं एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

‘ग्राम–2026’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा देश के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित होंगे। 17 अप्रैल को नई दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, 6 मई को हैदराबाद तथा 8 मई को पुणे में ये रोड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से निवेशकों, एग्रीटेक कंपनियों और विभिन्न हितधारकों से संवाद स्थापित कर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यह पहल राज्य में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और एग्रीटेक इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture