Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को मासिक 3 हजार रुपये पेंशन दें – राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष का प्रधानमंत्री को पत्र

06 जनवरी 2023, जयपुर: किसानों को मासिक 3 हजार रुपये पेंशन दें – राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष का प्रधानमंत्री को पत्र – राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी ने देश के सभी किसानों के लिए मासिक पेंशन लागू कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे मे लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

बोर्ड अध्यक्ष ने लिखा कि कृषि अत्यंत अनिश्चिताओं से परिपूर्ण कार्य है। अनेक बार अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, शीत लहर, लू और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान की मेहनत पर पानी फिर जाता है, जिससे उनकी एक निश्चित आय नहीं हो पाती है। उन्होंने लिखा कि हाल ही के वर्षों में जलवायु परिवर्तन व भूमंडलीकरण के कारण कृषि क्षेत्र को सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाना आवश्यक हो गया है, लिहाजा देश के प्रत्येक भूमि धारक व भूमिहीन किसान को न्यूनतम 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन का प्रावधान किया जाए।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें