Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगी सालाना ₹40,000 तक स्कॉलरशिप, जानें आवेदन प्रोसेस

10 जुलाई 2025, भोपाल: कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगी सालाना ₹40,000 तक स्कॉलरशिप, जानें आवेदन प्रोसेस – राजस्थान सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को सालाना ₹15,000 से लेकर ₹40,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर 1 जुलाई 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे।

किन छात्राओं को मिलेगा लाभ?

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद संजय तनेजा ने जानकारी दी कि यह योजना कृषि विषय लेकर पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए है। इसके तहत-  
1. 11वीं और 12वीं कक्षा में कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को ₹15,000 प्रतिवर्ष
2. कृषि स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (Post Graduation) छात्राओं को ₹25,000 प्रतिवर्ष
3. कृषि विषय में पीएचडी कर रहीं छात्राओं को ₹40,000 प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
2. छात्राओं को राज किसान साथी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
3. आवेदन के साथ उन्हें अपनी पिछली कक्षा की अंकतालिका और राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
4. साथ ही, छात्रा को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह किस कक्षा में अध्ययनरत है, और उसी के अनुसार संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र भी अपलोड किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संस्था प्रधान की भूमिका क्या होगी?

छात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण के बाद संबंधित स्कूल या कॉलेज को उसके आवेदन पत्र का भौतिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद संस्था प्रधान को यह प्रमाण-पत्र देना होगा कि छात्रा ने उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश नहीं लिया है और वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। यह प्रमाण-पत्र संस्था की ओर से ऑनलाइन ही दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवेदन की आखिरी तारीख

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
इसके बाद किए गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि राज्य की कृषि विकास में भी योगदान दे सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com