Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ लॉन्च, CM साय बोले- प्रथम विजेता को मिलेगा ₹51,000 का इनाम

29 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ में ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ लॉन्च, CM साय बोले- प्रथम विजेता को मिलेगा ₹51,000 का इनाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान का पोस्टर जारी किया और समिति के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो केवल आध्यात्मिक संतोष ही नहीं देती, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान में गौसेवा के साथ-साथ घर-घर किचन गार्डन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो जनस्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक उपयोगी कदम है।

4 नवंबर को होगी प्रदेशव्यापी गौ विज्ञान परीक्षा

समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध राठी ने जानकारी दी कि आगामी 4 नवम्बर 2025 को पूरे राज्य में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आम जनता, विशेषकर विद्यार्थियों को गौवंश के महत्व, ग्लोबल वार्मिंग में इसके योगदान, पंचगव्य की वैज्ञानिक विशेषताओं और पर्यावरणीय संतुलन में इसकी भूमिका से अवगत कराना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तीन श्रेणियों में होगी परीक्षा

यह परीक्षा तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी:
1. माध्यमिक (कक्षा 9-10)
2. उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12)
3. महाविद्यालय स्तर (कॉलेज छात्र)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पुरस्कारों की घोषणा

प्रदेश स्तरीय परीक्षा में विजेताओं को निम्नलिखित नगद पुरस्कार और गौमय उत्पाद किट दिए जाएंगे:
1. प्रथम स्थान: ₹51,000
2. द्वितीय स्थान: ₹31,000
3. तृतीय स्थान: ₹21,000

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में:

1. प्रथम: ₹3,100
2. द्वितीय: ₹2,100
3. तृतीय: ₹1,100

साथ ही सभी को गौ उत्पाद किट भी मिलेगी।

हर प्रतिभागी को मिलेगा गौ विज्ञान ग्रंथ और प्रमाण पत्र

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ‘गौ विज्ञान ग्रंथ’ और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य या गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क करके पंजीयन करा सकते हैं।

पिछले साल भी हुआ था शानदार आयोजन

पिछले वर्ष इस परीक्षा में 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार भी समिति ने एक लाख से अधिक प्रतिभागियों का लक्ष्य तय किया है।

आयोजन में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर समिति के प्रांत संयोजक श्री अन्ना सफारे, प्रांत उप प्रमुख श्री मनोज पांडेय, गौ ग्रंथ संपादक डॉ. अमित पांडेय और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com