Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समितियों से तत्काल राशि जमा कराई जाए : श्री मालसिंह

8 दिसम्बर 2022, भोपाल । समितियों से तत्काल राशि जमा कराई जाए : श्री मालसिंह – आगामी समय में लगने वाली खाद की मांग आज से ही संबंधित विभाग को दी जाए, संभाग का कोई भी वितरण केंद्र डबल लाक, सिंगल लाक एवं निजी विक्रेताओं को मांग अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए। दिसंबर माह में यूरिया की टाप ड्रेसिंग हेतु कृषकों को सरलता से यूरिया मिले, ऐसी  कार्ययोजना बनाएं एवं सहकारिता विभाग जिन समितियों ने खाद उठाया है। उन समितियों से तत्काल राशि जमा कराई जाए। उर्वरक वितरण एवं भंडारण में कोई परेशानी आये तो मुझे सीधे अवगत कराएं।  यह निर्देश भोपाल संभाग आयुक्त श्री माल सिंह भयडिय़ा ने कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान विभाग, बीज निगम, बीज प्रमाणीकरण संस्था, कृषि अभियांत्रिकी आदि विभागों के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए।

इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि भोपाल संभाग श्री बी. एल. बिलैया ने बताया संभाग में 12 लाख 63 हजार क्षेत्र में बोनी हो चुकी है, यह बोनी का 67 प्रतिशत है।  अभी तक यूरिया 1 लाख 78 हजार एवं डीएपी 1 लाख 16 हजार मेट्रिक टन का भंडारण कराया जा चुका है। बैठक में मार्कफेड के श्री अजय सिंह ने संभाग के सभी 37 डबल लाक केंद्रों में उर्वरक भंडारण की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री सुदर्शन सोनी, संभागीय अधिकारियों में मत्स्य पालन की श्रीमती शशि गोलाईत, कृषि अभियांत्रिकी के श्री एस.पी. अहिरवार, श्री दलेला, श्री पी. के. मिश्रा, श्री ओ.पी. ओढ़ पशुपालन विभाग, श्री ओसारी बीज निगम एवं संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय के सहायक संचालक श्री शशिकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: 6 जिलों में पान खेती को बढ़ावा देने सरकार दे रही अनुदान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile