Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

27 दिसम्बर से किसान मेले का आयोजन

27 दिसम्बर 2022, भोपाल । 27 दिसम्बर से किसान मेले का आयोजन – बिट्टन मार्केट मेला ग्राउंड भोपाल में 27 से 29 दिसंबर तक विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एग्रीकल्चर व हॉर्टिकल्चर कम्पनियां भाग लेंगी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास तथा केंद्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से भारती मीडिया द्वारा आयोजित किये जा रहे इस तीन दिवसीय किसान मेले में कृषि, बागवानी, डेयरी व खाद्य प्रसंस्करण के अलावा अभियांत्रिकी क्षेत्र की नई तकनीक से जुड़े उत्पादों के 150 से अधिक स्टाल लगाये जायेंगे। इनमें मुख्य रूप से नए मॉडल्स के ट्रैक्टर, कंबाइन, हार्वेस्टर, मिल्क मशीन, जैविक उत्पाद, केमिकल व फर्टिलाईजर, टिश्यू कल्चर, आदि देखने को मिलेंगे।

मेले में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं राजगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान शामिल होंगे। आयोजक संस्था के प्रमुख भरत बालियान ने बताया कि किसान भाइयों के लिए दो दिवसीय कृषि चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृषि एवं बागवानी से जुड़ी नवीनतम तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile