Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में फल सब्जी विक्रेताओं को नहीं लगेगी मार्केट फीस

17 जनवरी 2022, चंडीगढ़ ।  हरियाणा में फल सब्जी विक्रेताओं को नहीं लगेगी मार्केट फीस – हरियाणा की मंडियों में फल व सब्जी विक्रेताओं को मार्केट फीस नहीं देनी पड़ेगी, राज्य सरकार द्वारा एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस को माफ कर दिया गया है। इससे प्रदेश के व्यापारियों को सालाना कुल 30 करोड़ का लाभ होगा। फल व सब्जी विक्रेता काफी समय से मार्केट फीस को माफ करने  की मांग कर रहे थे । यह जानकारी कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने आज भिवानी की सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण के बाद दी।

इस दौरान कृषि मंत्री ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मंडी परिसर से पानी निकासी व नियमित रूप से सफाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सीवरेज व्यवस्था के लिए योजना तैयार की जाए।

महत्वपूर्ण खबर: आईजीकेविवि में काउंसलिंग स्थगित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile