Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक उत्पाद खरीदने हाट में पहुंच रहे हैं शहरवासी

30 दिसंबर 2025, ग्वालियर: जैविक उत्पाद खरीदने हाट में पहुंच रहे हैं शहरवासी – शहरवासियों को जैविक उत्पाद मिल सके इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय (कृषि परिसर) के सामने मेला रोड पर हर रविवार जैविक हाट लग रही है। इस हाट में जैविक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को जैविक उत्पादों के बेहतर दाम मिल सके और शहरवासियों को जैविक उत्पाद । रविवार को आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे और उन्होंने हजारों रूपये के जैविक उत्पाद खरीदे।

मेला  रोड़  पर कृषि परिसर के सामने जैविक सेतु (जैविक हॉट) लगाई जा रही है। यहां पर प्रति रविवार को जिले में जैविक सब्जी, अनाज उगाने वाले किसान अपने उत्पादों को लेकर आते हैं। चूंकि वर्तमान समय में जैविक उत्पादों की अत्याधिक मांग है, लेकिन सही जैविक उत्पाद कई बार शहरवासियों के पास नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए कलेक्टर की पहले पर यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक सेतु में शहरवासी रसायन मुक्त जैविक एवं प्राकृतिक दालें, चावल, गेहूं, दलिया, अमरूद, आंवला, सब्जियों में आलू, मूली, पालक, गाजर, बथुआ, सेम तथा जैविक खादों में वर्मी कम्पोस्ट, वर्मी वाश  आदि उत्पाद बिक्री के लिए किसानों के द्वारा लाए जा रहे हैं। यह जैविक हाट बाजार सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक लगाया जा रहा है।

उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा श्री रनबीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक सेतु (जैविक हॉट) में मिलने वाले हर उत्पाद की पहचान रहती है। शहरवासी को बताया जाता है कि उन्हें प्राप्त होने वाला उत्पाद किस किसान एवं किस खेत का है। इसके साथ ही यह भी बताया जाता है कि जैविक अनाज, सब्जी, फल से आमजन के स्वास्थ्य को कितना लाभ होता है। शहरवासियों को मिल रहे जैविक उत्पाद, किसानों को बेहतर दाम जैविक उत्पाद मेले में एक साथ दो फायदे हो रहे हैं।  शहर वासियों को मेले में जैविक उत्पाद मिल रहे हैं, तो वहीं किसानों को उनके उत्पादन का बेहतर दाम मिल रहे हैं, इससे जैविक खेती करने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है, क्योंकि बाजार में किसानों को जैविक उत्पादों के बेहतर दाम नहीं मिल पाते हैं। किसानों के मंडी की तुलना में प्रशासन द्वारा लगाए गए जैविक सेतु (जैविक हॉट में) 40 प्रतिशत से 180 प्रतिशत अधिक आमदनी प्राप्त हो रही है। अपने उत्पादों को मेले में लगाने के लिए इच्छुक किसान एवं  व्यापारी जैविक हाट प्रभारी श्री मलखान सिंह गहलोत के मोबाईल 9826189202 पर संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture