Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मांडव में प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

23 अगस्त 2023, धार: मांडव में प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – नालछा विकासखंड के मांडव में सोमवार को प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन हेतु 4 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें आंध्र प्रदेश से भ्रमण कर आई कृषि CRP द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

प्रशिक्षण में  प्राकृतिक खेती क्या है, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में अंतर, प्राकृतिक खेती के उद्देश्य एवं फायदे, प्राकृतिक खेती के 7 सिद्धांत, समूह सदस्य की बैठक में प्राकृतिक खेती प्रोतसाहन हेतु 7 सूत्र तथा मॉडल्स (एटीएम मॉडल, सूर्या मॉडल, पीएमडीएस मॉडल,। ग्रेड वेजीटेबल मॉडल) इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।  जिसमें  विकासखंड धरमपुरी, नालछा, उमरबन के प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि वह भी अपने स्तर पर इसे बढ़ावा देंगे एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile