Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख लोग 22 अक्टूबर को अपने आवास गृहों में करेंगे प्रवेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी देंगे दीपावली की सौगात

19 अक्टूबर 2022, भोपाल । मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख लोग 22 अक्टूबर को अपने आवास गृहों में करेंगे प्रवेश – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के 4 लाख 50 हजार हितग्राहियों को दीपावली पर अपना घरौंदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश करवाएंगे। गृह प्रवेशम का मुख्य कार्यक्रम सतना स्थित बीटीआई मैदान में होगा, जहाँ मुख्यमंत्री श्री चौहान उपस्थित रहेंगे। ग्राम स्तर तक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं। जन-प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में जिला, जनपद और ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जायेगा। इसका प्रसारण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले प्रदेश में हर महीने 20 से 25 हजार आवास गृह बन कर तैयार होते थे और अब हर महीने लगभग एक लाख आवास गृह बन रहे हैं। योजना के लिए 10 हजार करोड़ रूपए की वित्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गृह प्रवेशम दीप पर्व पर हो रहा है। गृह प्रवेश को यादगार बनाया जाए। लाभान्वित हितग्राही घरों में रंगोली बनाएँ, दीप जलाएँ। 

प्रधानमंत्री आवास योजना 1 अप्रैल 2016 से प्रारंभ हुई है। केन्द्र सरकार द्वारा योजना में मध्यप्रदेश को 38 लाख 38 हजार आवास गृह बनाने के लक्ष्य के निर्धारित था, जिसमें से 38 लाख आवास गृह स्वीकृत किए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 99 प्रतिशत है।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को 22 अक्टूबर को हो रहे गृह प्रवेशम कार्यक्रम की तैयारियों की मंत्रालय में एक बैठक लेकर जानकारी ली, बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव और प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर:अब किसान सीधे ऑन लाइन कर सकेंगे अपनी फसल की बिक्री

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile