Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास

29 सितम्बर 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास – म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया गया। यह स्मारक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जीवनी व उनके शौर्य से अवगत कराएगा। इस कार्यक्रम में म.प्र. के अनेक मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप अप्रतीम शौर्य के प्रतीक थे, जिन्होंने झुकना नहीं सीखा था। उनका नाम लेते ही रोम-रोम पुलकित हो जाता है। हमने तय किया, जिन्होंने अद्भुत इतिहास रचा है, उनसे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा लेना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आजादी के बाद महाराणा प्रताप व शिवाजी महान को अच्छे से पढ़ाया जाता तो आज भारत, दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बन चुका होता। उतार-चढ़ाव प्रकृति के हिसाब से चलते हैं। अब उतार का समय समाप्त हो गया है और हिन्दुस्तान के उदय का समय प्रारंभ हो गया है। दे रहा है। श्री तोमर ने कहा कि भोपाल में महारानी पद्मावती का स्मारक भी बनकर तैयार है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

म.प्र. के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. महेंद्रसिंह सिसौदिया, डॉ. अरविंदसिंह भदौरिया, श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, श्री ओ.पी.एस. भदौरिया मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )