Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रभारी मंत्री के औचक निरीक्षण का असर, बैतूल मंडी में सुधरी व्यवस्थाएं; किसान को मिला 1.08 लाख का भुगतान

13 जनवरी 2026, भोपाल: प्रभारी मंत्री के औचक निरीक्षण का असर, बैतूल मंडी में सुधरी व्यवस्थाएं; किसान को मिला 1.08 लाख का भुगतान – कृषि उपज मंडी समिति बैतूल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के औचक निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए है। निरीक्षण के दौरान सामने आई किसानों की शिकायतों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुगतान और तुलाई की प्रक्रिया शुरू कराई।

 उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी को निरीक्षण के दौरान ग्राम सातनेर निवासी कृषक पवन घिंडोडे ने भुगतान न मिलने की शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार मंडी प्रशासन ने 9 जनवरी को कृषक को 1 लाख 8 हजार 693 रुपए का भुगतान कराया। वहीं ग्राम सांवगी निवासी कृषक संतोष की मक्का फसल की तुलाई शुरू न होने की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके दो ढेरों की तुलाई प्रारंभ कराई गई।

प्रभारी मंत्री पटेल के निर्देशों के पालन में मंडी भारसाधक अधिकारी मंडी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। मंडी में 15 पटवारी और 7 खंडस्तरीय अधिकारियों का अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। सुबह से ही अधिकारियों की मौजूदगी में उपज को यथास्थान डलवाकर नीलामी एवं तौल कार्य प्रारंभ कराया गया। मंडी प्रांगण में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और अधिकारी स्वयं किसानों से संवाद कर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें