राज्य कृषि समाचार (State News)

गौ-भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफ.एम.डी.टीकाकरण अभियान

28 जुलाई 2023, अलीराजपुर: गौ-भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफ.एम.डी.टीकाकरण अभियान – पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में गौ-भैंस वंशीय पशुओं को एफ.एम.डी (खुरपका-मुंहपका) रोग से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान 21 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक किया जायेगा।
                         
डाॅ जी.एस. सोलंकी, उप संचालक पशुपालन अलीराजपुर ने बताया कि  खुरपका मुंहपका रोग पशुओं में होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जिसमें पशु के मुंह में छाले हो जाते हैं और पशु चारा खाना कम कर देता है, इस रोग से संक्रमित पशु के खुरों में घाव हो जाने से पशु लंगड़ाकर चलता है। उप संचालक ने पशु पालकों से इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement