Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित

17 दिसंबर 2024, अनूपपुर: अनूपपुर जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित – अवैध रूप से धान का परिवहन किए जाने वाले वाहनों की जांच एवं रोकथाम हेतु जिले में स्थापित चेक पोस्ट का आदेश निरस्त कर म.प्र. कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धारा 23 (1) (एक) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनूपपुर जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में कृषि उपज धान के अवैध कारोबार के विरुद्ध मंडी अधिनियम में विहित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करने एवं धान उपार्जन वर्ष 2024-25 में अवैध रूप से जिले में राज्य के बाहर से आने वाले धान एवं जिले से बाहर जाने वाले धान की अवैध खरीदी-बिक्री को रोकने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने उड़नदस्ता दल का गठन किया है।

गठित दल में कृषि उपज मंडी समिति कोतमा के सहायक उप निरीक्षक श्री इन्द्रपाल सिंह मो.नं. 9926399130, कृषि उपज मंडी समिति कोतमा के सहायक उप निरीक्षक श्री शरद सिंह मो.नं. 7049242471, कृषि उपज मंडी समिति अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय यादव मो.नं. 7067738357, कृषि उपज मंडी समिति अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभात सिंह गोंड़ मो.नं. 9893900977 तथा कृषि उपज मंडी समिति जैतहरी के सहायक उप निरीक्षक श्री बीरेन्द्र सिंह कंवर मो.नं. 7828420477 की ड्यूटी  लगाई गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com