Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जरबेरा फूलों की खेती से हर दिन कमाये जा सकते है पांच हजार रुपए

26 जून 2025, भोपाल: जरबेरा फूलों की खेती से हर दिन कमाये जा सकते है पांच हजार रुपए – जी हां ! किसान भाई यदि जरबेरा फूलों की खेती करें तो उन्हें हर दिन कम से कम पांच हजार रुपए की कमाई हो सकती है। हालांकि अधिकांश किसान पारंपरिक खेती करना पसंद करते है लेकिन अब लगभग सभी राज्यों की सरकारें अपने यहां फूलों की खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए अनुदान भी देने का प्रावधान है।

फूलों की खेती करने के लिए जरबेरा फूल बढ़िया है। जरबेरा की व्यवसायिक स्तर पर खेती कर सकते हैं। जरबेरा की अच्छी मांग बाजार में रहती है। सुंदर फूल होते हैं। लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इसकी खेती करके प्रतिदिन 4 से  5000  रुपए किसान कमा सकते हैं।

इनसे इतनी आमदनी इस लिए है कि क्योंकि एक फूल की कीमत 7 रुपए तक मिल जाती है।  एक एकड़ में अगर खेती करते हैं तो 4 से 5000 रोजाना किसान को मुनाफा हो सकता है।  बता दे की जरबेरा की खेती के लिए 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है, दिन के समय का यह तापमान है। रात के समय 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान हो तो अच्छा होता है। ऐसा तापमान मेंटेन करके अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा फूलों की खेती के लिए अनुदान भी दिया जा रहा है, जिसमें फूलों की व्यावसायिक तौर पर खेती करेंगे तो आधा खर्च सरकार उठाएगी। जी हां 50% सब्सिडी फूलों की व्यावसायिक खेती के लिए सरकार की तरफ से दिया जा रहा है, जिससे किसान को सिर्फ आधा खर्चा ही करना पड़ेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com