राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया जिले में नरवाई जलाने पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

19 अप्रैल 2025, दतिया: दतिया जिले में नरवाई जलाने पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज – कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत वायु मंडल, पर्यावरण एवं भूमि की क्षति की दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक हित में जिला दतिया की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र हेतु नरवाई जलाने की प्रथा पर तत्काल अंकुश लगाते हुए खड़ी फसलों के डंठल (नरवाई) एवं फसल अवशेष में आग लगाने पर प्रतिबंधित किया गया था।

तहसील सेवढा अंतर्गत ग्राम दिगुवा, मुकारिकपुरा व तहसील  दतिया अंतर्गत ग्राम कमरारी में खेतों के भूमि स्वामियों अरूण पाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी दिगुवां, दयाशंकर राजपूत, गोविंद यादव आदि 15 भूमि स्वामी निवासी मुबारिकापुरा, सोवरन यादव पुत्र प्रेम सिंह यादव निवासी कमरारी द्वारा नरवाई में आग लगाई जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com