Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण

09 जनवरी 2025, भोपाल: मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में मुंगेर जिले के 32 मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण की व्यवस्था की गई I इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन के तरीकों की विस्तृत जानकारी जन्दाहा के चौधरी मत्स्य बीज केंद्र में दी गई I इस बीज केंद्र के संचालक श्री त्रिपुरारी चौधरी ने अपनी सफलता के हर पहलुओं की कहानी किसानों के साथ साझा की I इसके उपरांत श्री अमरेंद्र कुमार, तकनीकी अधिकारी ने सभी किसानों को चौर में मछली पालन की उन्नत तकनीकियों के बारे में बताया I  प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु किसानों को समस्तीपुर के सोनमार चौर में सामूहिक मत्स्य पालन का अनुभव मिला I इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन और बाढ़ ग्रस्त भूमि में सामूहिक तौर से मत्स्य पालन की प्रेरणा मिली I सोनमार चौर के प्रगतिशील तथा सफल किसान के तौर पर श्री सुनील कुमार ने भी मत्स्य पालन पर अपने विचार रखे  I श्री अमितेश कुमार, एमटीएस ने किसानों के प्रक्षेत्र भ्रमण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com