Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वोयेज एग्री सॉल्यूशंस का उर्वरक लाइसेंस तथा कीटनाशी लाइसेंस निरस्त

17 दिसम्बर 2022, रतलाम: वोयेज एग्री सॉल्यूशंस का उर्वरक लाइसेंस तथा कीटनाशी लाइसेंस निरस्त – लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा रतलाम महू नीमच रोड बस स्टैंड स्थित मेसर्स वोयेज एग्री सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना अधिकार पत्र इंद्राज कराए उर्वरकों का क्रय-विक्रय करने के फलस्वरुप उसका उर्वरक लाइसेंस आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया है।

निरस्ती दिनांक से 30 दिवस के अंदर प्रतिबंधित उर्वरक को छोड़कर शेष भंडारित उर्वरकों का निराकरण करके कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं । इसी प्रकार उक्त फार्म द्वारा कीटनाशक अधिनियम की धारा का उल्लंघन पर कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें