Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पर्यावरण की सुरक्षा , संरक्षण के लिये अधिकाधिक करें वृक्षारोपण

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी

05 जून 2024, जबलपुर: पर्यावरण की सुरक्षा , संरक्षण के लिये अधिकाधिक करें वृक्षारोपण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,कृषि महाविद्यालय,जबलपुर, कृषि वानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र,जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जारूकता रैली का शुभारंभ, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने किया । इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये अधिकाधिक वृक्षारोपण करें एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राएं एवं देशी डिप्लोमा के प्रतिभागी शामिल होकर पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कृषि वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश बाजपेयी, कृषि विज्ञान केन्द्र,जबलपुर की प्रमुख एवं वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. रश्मि शुक्ला, वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. एस.बी.अग्रवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी.एस.द्विवेदी, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अक्षता तोमर सहित कृषि महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. नीलू विश्वकर्मा, डॉ. मनोज पाठक का विशेष योगदान रहा। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)