राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती: कम लागत, अधिक लाभ – श्री राकेश सिंह 

03 दिसंबर 2025, भोपाल: प्राकृतिक खेती: कम लागत, अधिक लाभ – श्री राकेश सिंह – मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री और प्रयोगधर्मी किसान श्री राकेश सिंह का कहना है कि यदि खेती प्राकृतिक तरीक़े से की जाए तो किसानों को रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और अन्य दवाइयों की आवश्यकता लगभग समाप्त हो जाएगी। इससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादन भी संतोषजनक मिलेगा।

Advertisement1
Advertisement

श्री सिंह के अनुसार, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग से न केवल मिट्टी की सेहत बिगड़ती है, बल्कि किसानों और खेतों में काम करने वाले मज़दूरों में गंभीर बीमारियों—विशेषकर कैंसर—का जोखिम भी बढ़ जाता है।

उनका कहना है कि केमिकल फर्टिलाइज़र के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी कड़क और बेजान हो रही है। भूमि की जल-धारण क्षमता कम होती जा रही है, जिसके कारण सिंचाई का अधिकतर पानी व्यर्थ बह जाता है।

मिट्टी को उर्वरता देने वाले केंचुए गहराई में चले गए हैं और फसलों के हानिकारक कीटों का आहार बनने वाले मित्र कीट भी खेतों से लगभग गायब हो चुके हैं।

Advertisement8
Advertisement

इसके उलट, प्राकृतिक खेती में मिट्टी में उपयोगी जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है, जिससे फसलों को सभी प्रकार के पोषक तत्व संतुलित रूप में मिलते हैं और पैदावार भी बेहतर होती है।

Advertisement8
Advertisement

जबलपुर से चार बार लोकसभा सदस्य रहे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री सिंह का कहना है कि किसानों में यह ग़लतफ़हमी है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घट जाता है। उनके अनुसार, नैसर्गिक तरीक़े से उगी फसलों का स्वाद, रस, रूप और गंध अलग एवं श्रेष्ठ होते हैं।

श्री सिंह ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी खेती की बढ़ती लागत को कम करें और मिट्टी व स्वास्थ्य दोनों की रक्षा करें।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement