Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में किसानों को फसल खराबे के लिए उचित मुआवजा मिलेगा

6 लाख पशुपालकों के लिए जल्द शुरू होगी पशु बीमा योजना

18 अक्टूबर 2022, जयपुर: राजस्थान में किसानों को फसल खराबे के लिए उचित मुआवजा मिलेगा – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की आपदा में न्यूनतम जनहानि तथा अधिकतम राहत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 23वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी परंतु उचित प्रबंधन से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि अतिवृष्टि के कारण हुए फसल खराबे से प्रभावित किसानों की उचित गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाने का कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा दिलाने के लिए पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं सर्वेक्षकों की टीम लगातार कार्य कर रही है। पिछले कुछ दिनों की अतिवृष्टि से फसल खराबे में आए 1.5 लाख क्लेम में से 40 हजार का सर्वे किया जा चुका है। शेष का सर्वे भी जल्द पूरा कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन किसानों द्वारा हाल ही सरसों की बुवाई की गई थी तथा वर्षा के कारण फसल खराब हो गई। इन किसानों को 1.17 लाख सरसों के बीज मिनीकिट्स का निशुल्क वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फसलों की बुवाई हेतु ज्यादा से ज्यादा मिनिकिट वितरित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि राज्य में पिछले 3 सालों में किसानों को 16 हजार करोड़ रूपए के बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 6 लाख पशुपालकों को बीमा कवर देने के लिए बजट घोषणा की है जो नवंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। साथ ही, राज्य में बिजली गिरने से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए लाइटनिंग अरेस्टर की खरीद की जाएगी तथा इन्हें चुनिंदा स्थानों पर लगाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ,कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ,जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: रबी 2022 के लिए जलवायु अनुकूल गेहूं की नई किस्में जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )