मध्यप्रदेश में 17 अगस्त से फिर शुरू होगा खाद वितरण, जानिए रबी सीजन के लिए कितना है उर्वरक का स्टॉक?
17 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में 17 अगस्त से फिर शुरू होगा खाद वितरण, जानिए रबी सीजन के लिए कितना है उर्वरक का स्टॉक? – मध्य प्रदेश में रबी सीजन के लिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘हर किसान, हर घर, हर खेत खाद’ अभियान 20 अगस्त से शुरू होगा। इसके तहत रबी फसलों की जरूरत के मुताबिक किसानों तक खाद पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बुवाई के समय उन्हें उर्वरक के लिए परेशान न होना पड़े।
17 अगस्त से शुरू होगा खाद वितरण
भारत सरकार के IFMS पोर्टल और प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की शाम 7 बजे से खाद की बिक्री बंद की गई थी। 15 और 16 अगस्त को अवकाश के कारण भी बिक्री बंद रही। स्टॉक मिलान का काम 16 अगस्त की शाम तक पूरा होने के बाद 17 अगस्त से खाद वितरण फिर शुरू हो जाएगा।
किसानों को जरूरत के हिसाब से मिलेगी खाद
कृषि सचिव निशांत वरवड़े के अनुसार, प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। 1 अप्रैल से अब तक 17.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हुआ, जिसमें से 12.83 लाख मीट्रिक टन का उठाव हो चुका है। वर्तमान में 4.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। पिछले वर्ष इसी समय यह आंकड़ा 1.60 लाख मीट्रिक टन था।
DAP और NPK का भी पर्याप्त स्टॉक
प्रदेश में 1 अप्रैल से अब तक DAP और NPK की कुल उपलब्धता 11.20 लाख मीट्रिक टन रही है। इसमें से किसानों द्वारा 7.09 लाख मीट्रिक टन का उठाव किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 4.10 लाख मीट्रिक टन DAP और NPK उपलब्ध है।
वहीं, पिछले वर्ष इसी समय DAP और NPK की उपलब्धता 3 लाख मीट्रिक टन थी। यानी इस साल इन उर्वरकों का वर्तमान स्टॉक भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
3.17 लाख MT SSP उपलब्ध
किसानों के लिए SSP का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। 1 अप्रैल से अब तक प्रदेश में SSP की कुल उपलब्धता 6.78 लाख मीट्रिक टन रही, जिसमें से 3.61 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में 3.17 लाख मीट्रिक टन SSP उपलब्ध है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

