Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्रीकल्चर पढ़ने वाली छात्राओं को 40 हजार तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि,  31 जनवरी तक करें आवेदन

15 जनवरी 2026, जयपुर: एग्रीकल्चर पढ़ने वाली छात्राओं को 40 हजार तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि,  31 जनवरी तक करें आवेदन – संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने बताया कि कृषि विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (11वीं एवं 12वीं) कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष, कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी कर रही छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि देय है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन के समय छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका एवं राजस्थान के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदन में अध्ययनरत कक्षा का वर्ष सही रूप से अंकित किया जाना आवश्यक है।

संस्था प्रधान को देना होगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र

संयुक्त निदेशक ने बताया कि छात्राओं को जनाधार के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात संबंधित विद्यालय अथवा महाविद्यालय द्वारा आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 

सत्यापित आवेदन संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय को भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत संस्था प्रधान द्वारा यह प्रमाणित करना अनिवार्य होगा कि संबंधित छात्रा वर्तमान में किस कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत है, उसने उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया है तथा वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। यह प्रमाण-पत्र संस्था प्रधान द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत संस्था प्रधान को 31 मार्च से पूर्व छात्राओं का ई-साइन युक्त प्रमाण-पत्र पोर्टल पर भेजना अनिवार्य है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने बताया कि कृषि विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (11वीं एवं 12वीं) कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष, कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी कर रही छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि देय है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन के समय छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका एवं राजस्थान के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदन में अध्ययनरत कक्षा का वर्ष सही रूप से अंकित किया जाना आवश्यक है।

संस्था प्रधान को देना होगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र

संयुक्त निदेशक ने बताया कि छात्राओं को जनाधार के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात संबंधित विद्यालय अथवा महाविद्यालय द्वारा आवेदन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 

सत्यापित आवेदन संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय को भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत संस्था प्रधान द्वारा यह प्रमाणित करना अनिवार्य होगा कि संबंधित छात्रा वर्तमान में किस कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत है, उसने उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया है तथा वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। यह प्रमाण-पत्र संस्था प्रधान द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत संस्था प्रधान को 31 मार्च से पूर्व छात्राओं का ई-साइन युक्त प्रमाण-पत्र पोर्टल पर भेजना अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture