Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्वर डाऊन होने पर भी किसानों को ऑफ लाईन मिलेगी खाद

11 नवम्बर 2022, भोपाल: सर्वर डाऊन होने पर भी किसानों को ऑफ लाईन मिलेगी खाद – म.प्र. शासन कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए सर्वर डाऊन होने की स्थिति में भी ऑफ लाईन खाद विक्रय करने की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रदेश के सभी उपसंचालकों को निर्देश जारी करने के साथ ही उर्वरक विक्रेताओं के लिए एस.ओ.पी. जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन द्वारा किया जाता है। परन्तु सर्वर डाऊन होने की स्थिति में किसान खाद खरीदने से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शासन ने एसओपी जारी कर निर्देश दिया है कि सर्वर के कारण पीओएस मशीन काम नहीं करने पर किसानों को उर्वरक विक्रय ऑफ लाईन किया जाए। इसके लिए उर्वरक विक्रय से संबंधित समस्त जानकारी नोट कर किसानों का आधार, मूल भू-अधिकार पुस्तिका जमा करें जिससे पीओएस मशीन प्रारंभ होने पर पूरा रिकार्ड एवं विक्रय की गई मात्रा का संधारण व सत्यापन किया जा सके।

ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक किसान को प्रति माह 50 बैग उर्वरक देने के निर्देश हैं। अत: इस ऑफ लाईन व्यवस्था में भी इसका पालन अनिवार्य होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (09 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )