Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों से कहा-कीटनाशक दवाओं का उपयोग कम से कम करें

15 मार्च 2025, भोपाल: किसानों से कहा-कीटनाशक दवाओं का उपयोग कम से कम करें – मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा खेतों में कीटनाशक दवाइयों का उपयोग किया जाता है लेकिन प्रदेश के कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने किसानों से यह कहा है कि वे कीटनाशक दवाईयों का उपयोग कम ही करें तो बेहतर होगा। दरअसल कृषि मंत्री की यह सलाह गर्मी के मौसम में लगाई जाने वाली मूंग की खेती के लिए है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है, जिसका उत्पादन 20.29 लाख मेट्रिक टन एवं औसत उत्पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती मुख्यतः नर्मदापुरम, जबलपुर एवं भोपाल संभाग में की जाती है। कृषि विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक दवा का उपयोग अधिक किया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फसल को जल्द पकाने के लिये खरपतवार नाशक दवा (पेराक्‍वाट डायक्‍लोराइड) का भी उपयोग अधिक हो रहा है। इन कीटनाशक / खरपतवार नाशक दवा के अंश मूंग फसल में शेष रह जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हैं। कृषि मंत्री ने सभी किसान भाइयों से अपील है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में कीटनाशक/खरपतवार नाशक दवा का उपयोग कम से कम करें, जिससे मानव शरीर पर इसका दुष्प्रभाव कम हो।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com