Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर उसकी पुष्टि करें किसान

04 अप्रैल 2023, भोपाल: बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर उसकी पुष्टि करें किसान – इन दिनों पूरे प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। गेहूँ खरीदी के बाद पंजीकृत किसानों को आधार लिंक से जुड़े उनके खातों में भुगतान किया जाना है। शासन द्वारा बार – बार आग्रह किए जाने के बावजूद कई किसानों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, इसलिए उनके खातों में भुगतान की राशि भेजने में परेशानी आ रही है। अतः जिन किसानों ने अभी तक अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, वे इसे अविलम्ब करवाएं , ताकि उनके खातों में उपार्जन की राशि जमा की जा सके।

स्लॉट बुकिंग की सुविधा – उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने हेतु स्लॉट व्यवस्था  लागू की गई है, जिसमें कृषक द्वारा उपज विक्रय करने के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन केन्द्र का चयन एवं उपज विक्रय की दिनांक स्वयं चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग के बाद उपार्जन केंद्रों द्वारा निर्धारित दिन और समय पर गेहूँ की खरीदी की जाएगी।  गेहूँ खरीदी के बाद पंजीकृत किसानों को आधार लिंक से जुड़े उनके खातों में भुगतान किया जाएगा ।  

एक रुपए का ट्रायल रन विफल  : लेकिन यह देखने में आ रहा है कि कई पंजीकृत किसानों ने अपने आधार नंबर को बैंक खाते से अभी तक लिंक नहीं कराया है। इसका खुलासा तब हुआ जब जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा सभी पंजीकृत  कृषकों का आधार लिंक खातों में भुगतान सुनिश्चित करने हेतु 01/-  रुपया  ट्रायल रन किया गया , जिसमें  कई  किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण 01/-रूपये ट्रायल रन विफल हुआ है, जिसकी सूचना एसएमएस  माध्यम से किसानों को भेजी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लिंक खाते की किसान स्वयं पुष्टि करें – अतः ऐसे संबंधित किसानों से पुनः आग्रह है कि, कृपया वे अपना बैंक खाता आधार से लिंक करायें। बैंक खाता आधार से लिंक होने की पुष्टि स्वयं आधार साईड https://resident.uidai.gov.in/ bank-mapper पर कर सकते हैं , जिसमें Congratulation Your Aadhaar-Bank Mapping has been done, Bank Linking Status, Bank Linking Date एवं बैंक का नाम दर्शित होगा। स्लॉट बुकिंग करने से पूर्व उक्त लिंक पर अपना आधार से बैंक लिंकिंग जरूर चैक  करें, ताकि गेहूँ खरीदी के पश्चात उनके आधार लिंक खाते में  राशि भेजना सुनिश्चित किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )