Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : श्री विनोद तिवारी राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

26 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : श्री विनोद तिवारी राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार से सम्मानित –  अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2026 के अवसर पर भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान  (आईआईएफएम) में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह, मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, केंद्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र आर. तिवारी, केन्द्रीय सचिव, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय श्री तन्मय कुमार, डीजी फॉरेस्ट, केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय श्री सुशील अवस्थी, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के डायरेक्टर श्री के. रविचंद्रन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री शुभ रंजन सेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्रीमती समिता राजौरा, प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पोस्ट मास्टर जनरल म.प्र. परिक्षेत्र, वन एवं प्रकृति प्रेमी और बड़ी संख्या में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया।

छिंदवाड़ा जिले के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय है कि राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार वर्ष 2024 एवं 2025 के सात श्रेणियों में चयनित पुरस्कारों में व्यक्तिगत अशासकीय श्रेणी में वर्ष 2025 का राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार छिंदवाड़ा जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय योगदान देने वाले पर्यावरण हितैषी श्री विनोद कुमार तिवारी को प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरूस्कार प्राप्त श्री तिवारी को अतिथियों के हस्ते तीन लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री विनोद तिवारी को यह प्रथम पुरस्कार पिछले 15 वर्षों से विद्यार्थियों के लिए नेचर ट्रेल, ट्रैकिंग और जंगल भ्रमण जैसी गतिविधियों का संचालन करने और पिछले 3 वर्षों से मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा की गई और छिंदवाड़ा के श्री विनोद तिवारी सहित राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की गई।  इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के सदस्य सचिव डॉ.बी.बालाजी, राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव श्री सुदीप सिंह सहित राज्य स्तरीय विविधता बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव श्री राम गोपाल सोनी, श्री अतुल श्रीवास्तव एवं श्री मूर्ति जी, पूर्व आईएफएस श्री चितरंजन त्यागी भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें