Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंहस्थ में नहीं होने दी जाएगी किसी भी बात के लिए परेशानी

20 फ़रवरी 2025, उज्जैन: सिंहस्थ में नहीं होने दी जाएगी किसी भी बात के लिए परेशानी – मध्यप्रदेश के उज्जैन में आगामी वर्ष 2028 में सिंहस्थ महापर्व का आयोजन होना है और इसकी तैयारियां शासन स्तर पर भी जोर शोर से हो रही है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने यह कहा है कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा दी जाएगी और उन्हें किसी भी बात के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभूति बनाने के उद्देश्य से आवागमन, पार्किंग, स्नान, भीड़ प्रबंधन, आवास, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा, अपशिष्ट प्रबंधन सहित सभी पहलुओं के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यवस्थाओं के संचालन में सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित सभी अद्यतन तकनीकों का उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  सिंहस्थ-2028 के प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अद्यतन तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आईआईटी एल्यूमिना काउंसिल के  सतीश मेहता द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से संचालित सोलर गोल्फ कार्ट, इलेक्ट्रिक मिनी बसों और 9 मीटर लंबी बसों से श्रद्धालुओं के आवागमन संबंधी प्रस्ताव रखा गया। उनके प्रस्ताव अनुसार देवास, इंदौर और ओंकारेश्वर से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहरी क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से इस व्यवस्था के संचालन के निर्देश दिए। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com