Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को समय पर मिले उपज का भुगतान, मंडियों में हो सुचारू खरीदी प्रक्रिया- सीहोर कलेक्टर

04 नवंबर 2025, सीहोर: किसानों को समय पर मिले उपज का भुगतान, मंडियों में हो सुचारू खरीदी प्रक्रिया- सीहोर कलेक्टर – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।  सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर  बालागुरू के. ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें प्राथमिकता से बंद कराई जाएं।

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने भावांतर योजना के अंतर्गत खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों द्वारा विक्रय किए गए उपज का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाए और किसी भी किसान का भुगतान लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान एफएक्यू मानकों के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, तौल मशीनों की सटीकता, परिवहन, उपज के भंडारण और किसानों के विश्राम की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि भावांतर योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे।

बैठक में उन्होंने नेशनल हाईवे और रेलवे परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन, मुआवजा वितरण तथा कब्जा दिलाने की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि अधिग्रहित भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों को नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से शीघ्र निपटाया जाए, ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने गीता भवन के लिए उपयुक्त भूमि चयन एवं आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शहरी और ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये, ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने और इसे प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी वक्फ संपत्तियों का विधिवत सर्वेक्षण एवं अभिलेख सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान से जुड़ी शिकायतों पर भी गंभीरता से चर्चा की और कहा कि छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी रूप से पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना सिंह यादव, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर रविन्द्र परमार, एसडीएम तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा, जमील खान सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture