Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले – कलेक्टर आगर मालवा  

07 नवंबर 2025, आगर मालवा: कृषकों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले – कलेक्टर आगर मालवा – जिला जल उपयोगिता समिति की ने  रबी सीजन 2025-26 के लिए कृषकों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले, जिले के बांध, डेम में वर्षभर के लिए पेयजल आरक्षित कर शेष जल का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सोमवार को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को दिए।

कलेक्टर ने रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली। बैठक में बताया कि जिले की टिल्लर मध्यम परियोजना एवं आमली खोरा तालाब (नहर रहित) को छोड़कर से सभी मध्यम/लघु सिंचाई योजनाएं पूर्ण क्षमता से वर्षा जल से भरे है। रबी सीजन के सिंचाई लक्ष्य का निर्धारण किया गया ।कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के सभी  म ध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं से कृषकों को आरक्षित जल को छोड़कर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन द्वारा पूर्व वर्षों के लक्ष्यों, डेम भराव क्षमता,आरक्षित पेयजल आदि की जानकारी दी। इस दौरान पेयजल एवं उद्योगों को जल प्रदाय एवं आवंटन पर भी चर्चा की गई।

कार्यपालन यंत्री द्वारा रनायरा केलवा के तालाब के स्कूज को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद किए जाने से आगामी रबी सिंचाई में बाधा आने के बारे में अवगत कराया। इस संबंध में कलेक्टर ने पुलिस कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भादवा तालाब से कमांड क्षेत्र के बाहर के कृषकों द्वारा पानी लेने के विवाद की स्थिति में पुलिस कार्यवाही के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों द्वारा रबी सिंचाई के लिए नवम्बर माह में शीघ्र पानी देने की मांग रखी गई।  बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री अनमोल टोप्पो, श्री नागु सिंह, श्री लाल सिंह सिसोदिया, श्री तूफान सिंह, श्री भगवान सिंह, श्री बनवारी लाल यादव, श्री शोभाराम राठौर, श्री पुरालाल संगोई, भगवान सिंह, आर एस राठौड़, सुश्री कल्पना मोरी, श्री गोविंद मालवीय, श्री एके वर्मा आदि उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें