Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान स्वयं संकर बीज उत्पादन कर मुनाफा कमाएं-कुलपति डॉ. मिश्रा

जनेकृविवि में सब्जियों में उद्यानिकी फसलों का संकर बीज उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण

20 नवंबर 2024, जबलपुर: किसान स्वयं संकर बीज उत्पादन कर मुनाफा कमाएं-कुलपति डॉ. मिश्रा – मध्यप्रदेश राज्य मंडी बोर्ड द्वारा वित्त पोषित परियोजना ‘‘सब्जियों में उद्यानिकी फसलों का संकर बीज उत्पादन’’ के तहत  कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफपीओ मैकाल सुता, जबलपुर एवं राजाभोज छिंदवाड़ा के लगभग 40 सब्जी उगाने वाले किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में  डॉ. मिश्रा ने हाइब्रिड फसलों की महत्ता बताते हुये संकर बीज के उत्पादन को स्वयं किसानांे को करने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा कि किसान भाई अन्य फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती करके भी अधिक मुनाफा कमा सकते है, इसके लिये किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की समय-समय पर महत्वपूर्ण सलाह लेनी चाहिये।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे ने हाइब्रिड बनाने की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे ने हाइब्रिड सब्जियों में बढ़ रहे उत्पादन पर प्रकाश डाला साथ ही इसके व्यवसायिक फायदा हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिये अपने विचार प्रस्तुत किये। संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण का सही प्रकार से उपयोग करने की सलाह दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

परियोजना प्रभारी डॉ. अखिलेश तिवारी ने खरबुजा, लौकी, भिण्डी एवं बैंगन में हाइब्रिड बनाने की विस्तृत तकनीक की महत्वपूर्ण जानकारी प्रायोगिक रूप से प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव सहित सभी विभागाध्यक्ष, उद्यानिकी विभाग के समस्त वैज्ञानिक, तकनीकी सहायक एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com