Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को नई किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए जाएं – कृषि मंत्री जे.पी.दलाल

30 अगस्त 2022, चंडीगढ़ । किसानों को नई किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए जाएं – कृषि मंत्री जे.पी.दलाल – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी.दलाल ने कहा कि किसानों को नई किस्मो के अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाएं जिससे फसलों की पैदावार अधिक होगी और अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। श्री जेपी दलाल ने यह बात कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि अच्छी फसल के लिए अच्छे बीजों का होना बहुत जरूरी है। बीज और फसल उत्पादन के बीच सीधा संबंध होता है बीज की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, फसल की पैदावार भी उतनी अधिक होगी और किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के साथ मिलकर अच्छी गुणवत्ता वाले  बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाएं।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी रबी की फसलों के लिए खाद का पूरा स्टॉक रखा जाए। खाद को लेकर सितंबर,अक्तूबर और नवंबर महीनों के हिसाब से चार्ट बना लिया जाए ताकि भविष्य में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े और किसानों को खाद लेने में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री दलाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक कमेटी बनाई जाए जो गुजरात व महाराष्ट्र राज्यों का दौरा कर कृषि व बागवानी क्षेत्र की नई स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल करें कि वहाँ पर नई स्कीम के माध्यम से किसानों को कैसे लाभ दिया जा रहा है। ताकि प्रदेश के किसानों के हित मे नई योजना बनाकर लाभ दिया जाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा व महानिदेशक डॉ हरदीप सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: नर्मदापुरम संभाग में कई जगह बारिश, मोहखेड़ में 74.4 मिमी वर्षा