Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को उनकी बेची गई उपज का भुगतान समय पर हो – कलेक्टर सीहोर

04 नवंबर 2025, सीहोर: किसानों को उनकी बेची गई उपज का भुगतान समय पर हो – कलेक्टर सीहोर – कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।  सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें प्राथमिकता से बंद कराई जाएं।

बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने भावांतर योजना के अंतर्गत खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों द्वारा विक्रय किए गए उपज का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किया जाए और किसी भी किसान का भुगतान लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान एफएक्यू मानकों के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, तौल मशीनों की सटीकता, परिवहन, उपज के भंडारण और किसानों के विश्राम की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि । भावांतर योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना सिंह यादव, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री रविन्द्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्री जमील खान सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें