Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि पखवाड़े के तहत  मैहर जिले में हुई किसान संगोष्ठी

21 सितम्बर 2024, सतना: कृषि पखवाड़े के तहत  मैहर जिले में हुई किसान संगोष्ठी – शासन द्वारा संचालित कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मैहर जिले के ग्राम उदयपुर के किसानों की संगोष्ठी में खरीफ फसलों में बीमारियों के उपचार बताये गये। इस दौरान खेत का भ्रमण भी किया गया।

संगोष्ठी में किसानों को मिट्टी परीक्षण के लाभ से अवगत कराते हुए रबी फसलों की उन्नत किस्मों, फसल बीमा के फायदे, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बीज उपचार के लाभ एव बीज उपचार हेतु फसल वार दवाइयों की जानकारी के साथ साथ प्राकृतिक खेती में बीजामृत,जीवामृत बनाने की विधि एव उपयोग के तरीकों की जानकारी दी गई।

संगोष्ठी  में एकेएस विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक कृषि संकाय के डॉ. डीपी चतुर्वेदी, एसएडीओ कृषि श्री विष्णु त्रिपाठी, एईओ श्री अखिलेश सिंह, श्री राजीव तिवारी, कु आकांक्षा सिंह, कु संध्या सिंह, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी श्री एमएल सिग्रौल ने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देकर किसानों के प्रश्नों का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में 60 किसानों की सहभागिता रही।  जिसमें  40 कृषक अनुसूचित जाति वर्ग के 20 कृषक, सामान्य वर्ग से कार्यक्रम में 12 महिला किसानों की सहभागिता रही। संगोष्ठी में 15 किसानों द्वारा रबी 2024 में उन्नत बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन मौके पर ही कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com