राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ जिले के किसान फसल नुकसान की जानकारी दें

05 मार्च 2024, राजगढ़: राजगढ़ जिले के किसान फसल नुकसान की जानकारी दें – मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीती 27 फरवरी को कुछ विकासखंडों में असमायिक वर्षा/ओलावृष्टि से नुकसान की जानकारी  कृषि विकास विभाग को प्राप्‍त हुई है। उप संचालक कृषि श्री हरिश मालवीय द्वारा किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि फसल में नुकसान की जानकारी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड फसल बीमा कंपनी के टॉल फी नंबर 18002337115 पर या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रॉप इंश्योरेंस DAC & FW एप डाऊनलोड कर जानकारी दर्ज कराए।

साथ ही किसान भाई को सलाह दी गई है कि मौसम साफ होने पर खड़ी फसल की कटाई करें, भीगी कटी फसल की डाबी पलटकर धूप में सुखाने के पश्चात ही गहाई करें, तुरंत गहाई करना संभव नहीं होने की स्थिति में बारिश से बचाने हेतु फसल तथा भूसे को सुरक्षित स्थान पर या तिरपाल आदि से ढंककर रखे।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement