Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले के कृषक महाराष्ट्र में कृषि संबंधी कार्य देखने हुए रवाना  

20 दिसम्बर 2022, खंडवा: खंडवा जिले के कृषक महाराष्ट्र में कृषि संबंधी कार्य देखने हुए रवाना – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत जिले से एक कृषक दल को कृषि संबंधी नवीन तकनीकों को सीखने के उद्देश्य से गत दिनों महाराष्ट्र रवाना किया गया।

इस दौरान यह कृषक दल जैन हिल्स ड्रीप, पाईप लाईन, अमरूद, आम में संघन प्रणाली, अनार के टिश्यू कल्चर प्लांट एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जलगांव, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ में अनार प्रक्षेत्र दलहन अनुसंधान, कपास अनुसंधान कृषि यांत्रिकी प्रक्षेत्र एवं पशुशाला प्रक्षेत्र राहुरी, राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान नाशिक, कृषि विज्ञान केन्द्र नाशिक, लहसुन एवं प्याज अनुसंधान केन्द्र नारायण गांव, एवं अनार, अमरूद शुष्क प्रक्षेत्र औरंगाबाद का भ्रमण कर नई तकनीक सीखेंगे।

कृषक भ्रमण दल को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तनवे एवं श्री जितेन्द्र भाटे अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत खण्डवा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री आनन्दसिंह सोलंकी, परियोजना संचालक, आत्मा खण्डवा, डॉ. आशीष बोबड़े, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र खण्डवा एवं आत्मा स्टॉफ उपस्थित था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )