Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, किसान परिचर्चा

25 जनवरी 2025, नर्मदापुरम: आत्मा कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, किसान परिचर्चा – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा में कृषक, वैज्ञानिक, विस्तार कार्यकर्ताओं की परिचर्चा हेतु इंटरफेस आयोजित हुई। कृषकों को वर्तमान फसल स्थिति अनुसार वैज्ञानिकी तकनीक का दायरा बढ़ाने के लिए यह कार्यशाला सम्पन्न हुई। कृषि के प्रमुख विषय गेहूं, चना फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी रासायनिक एवं जैविक विधि से अवगत, खरपतवार प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग,नरवाई प्रबंधन, सिंचाई क्षमता, पोषक तत्व प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग का प्रतिस्थापन आदि कृषि से जुड़ी हुई गतिविधियों पर कृषक वैज्ञानिक एवं आत्मा कार्यकर्ताओं की आपस में चर्चा हुई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बनखेड़ी के वैज्ञानिक डॉ. बृजेश नामदेव, डॉ. राजेंद्र पटेल कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह बेडा, डॉ. दीपक खांडे, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्री उपेंद्र शुक्ला,सहायक संचालक कृषि श्री जे. एल. कास्दे, श्री चेतन मातीखाये सहित जिले के लगभग 50 कृषक एवं अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री नारायण मीणा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना संचालक आत्मा श्री गोविंद मीणा द्वारा किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com