Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में अश्वगंधा उगाएंगे वनक्षेत्र के किसान

11 अप्रैल 2025, देवास: देवास जिले में अश्वगंधा उगाएंगे वनक्षेत्र के किसान – एक जिला, एक औषधीय उत्पाद के तहत देवास जिले में अश्वगंधा की खेती के लिए बड़े पैमाने पर किसानों को तैयार किया जा रहा है। इस क्रम में आयुष विभाग ने सोनकच्छ में जिले की 56 वन समितियों को प्रशिक्षित किया।

वनक्षेत्र के किसानों और वन समितियों तक अश्वगंधा की  अधुनातन और अच्छी बचत देने वाली खेती को सही-सही जानकारी पहुंचाई जाने के उद्देश्य से आयुष विभाग ने संस्था सोलिडरी डाड के साथ वन समितियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र सोलंकी, जिला आयुष अधिकारी डॉ गिर्राज बाथम तथा सॉलिडरी डाड की पूर्वा दीक्षित उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर डॉ केवलराम कुशवाह और धर्मेंद्र बैरागी ने तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए वन समितियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों तथा स्व सहायता समूहों को औषधीय खेती के लिये तैयार करें।

आयुष विभाग की महत्वाकांक्षी देवारण्य योजना में औषधीय पादप बोर्ड मंत्रालय भोपाल ने देवास जिले में अश्वगंधा को विशेष औषधीय उत्पाद के लिए चिन्हांकित किया है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार अभिसरण में विभागों की योजनाएं एवं औषधीय पौधों की खेती, संग्रहण, भंडारण, प्रसंस्करण तथा विपणन आदि विषयों की जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com