Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के किसान पहले साहूकार के घर जाते थे, अब बैंक जाते हैं: मुख्यमंत्री

सीएम ने दाढ़ी गांव की भेंट-मुलाकात में क्षेत्र को दी अनेक सौगातें

29 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ के किसान पहले साहूकार के घर जाते थे, अब बैंक जाते हैं: मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसान खेती की जमीन खरीद रहे हैं, खेती-किसानी में निवेश कर रहे हैं और अपने बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। पहले किसान साहूकार के घर जाते थे, अब बैंक में उनका पैसा जमा रहता है। किसानों को योजनाओं के माध्यम से दिया जा रहा पैसा बैंकिंग सिस्टम में आ रहा है, इससे विकास तेज होगा, ये किसानों की समृद्धि लाने का बड़ा परिवर्तन है।

श्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है, हमारा प्रदेश धान का कटोरा है, फिर भी कुछ समय पहले तक हमारे प्रदेश में यह स्थिति थी कि लोगों को खेती छोड़नी पड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। खेती में निवेश कर रहे हैं। बाइक ले रहे हैं। ये खुशहाली का सिलसिला जारी रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री की घोषणाएं–
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम दाढ़ी में आयोजित भेंट-मुलाकात में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होेंने ग्राम दाड़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा देने, ग्राम दाड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, साहड़ा देव चौक से मुख्य प्रवेश द्वार तक सीसी रोड का निर्माण, ग्राम दाड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण, सेमरिया से भैंसबोड़ होते हुए सेंदरी तक सड़क का निर्माण, राजा बाड़ा के जीर्णाेद्धार, ग्राम प्रतापपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रारंभ करने तथा चरगवां में हाई स्कूल व तरके में प्राथमिक स्कूल के लिए नवीन भवन के निर्माण की घोषणा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित