Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों को मोटे अनाजों की खेती की जानकारी दी

03 जुलाई 2023, बुरहानपुर: कृषकों को मोटे अनाजों की खेती की जानकारी दी – बीज वितरण अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के तहत ग्राम सांडसकला एवं साईखेडा के 20 कृषकों को ज्वार एवं बाजरा की दो-दो उन्नत प्रजातियों को प्रजनक बीज प्रक्षेत्र परीक्षण हेतु दिया गया।

 ग्राम नागझीरी व बसाली में  छोटे (मोटे)  अनाजों  में कोदो एवं कुटकी की उत्पादन क्षमता वाली प्रजातियों के बीज 20 कृषकों को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन हेतु दिया गया। कृषकों को मोटे अनाजो की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री कार्तिकेय सिंह,  श्रीमती मेघा विभूते, श्रीमति मोनिका जायसवाल, श्री अमोल देशमुख एवं राहुल सतारकर मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile