गुना जिले में किसानों को कृषि रथ से दी जा रही कृषि संबंधी जानकारी
31 जनवरी 2026, गुना: गुना जिले में किसानों को कृषि रथ से दी जा रही कृषि संबंधी जानकारी – वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे-पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार गुना के समस्त विकासखंड में कृषि रथ चलाये जा रहे हैं।
गुरुवार को बेहटा घाट, मंगवार तथा पगारा विकासखंड-गुना, बरसत विकासखंड-राघौगढ़ रामगिरकलां, इमलिया, शहरोक विकासखंड-आरोन तथा अन्य विकासखंड के ग्रामो में कृषि रथ में उपस्थित दल द्वारा कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा इससे होने वाले लाभों से कृषकों को अवगत कराया गया, साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिये कृषकों को जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को वितरित किये गये। कृषकों को नरवाई न जलाने के संबंध में जानकारी दी तथा नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान से कृषकों को अवगत कराया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

