राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले का कृषक दल राज्य के बाहर भ्रमण हेतु रवाना

25 सितम्बर 2025, बड़वानी: बड़वानी जिले का कृषक दल राज्य के बाहर भ्रमण हेतु रवाना – मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजनांतर्गत के जिले के कृषको को कम पानी में खेती के  तरीके  सीखने हेतु  बड़वानी, राजपुर , पानसेमल एवं  निवाली विकासखंड से प्रत्येक से 10  कृषकों का चयन कर 40 सदस्यीय दल को  स्थानीय जन प्रतिनिधि द्वारा किसानों को हरी झण्डी दिखाकर राज्य के बाहर कृषक अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

यह दल 22 से 28 सितम्बर तक कुल 07 दिवसीय हेतु चयनित स्थलों में कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ , भीलवाड़ा , अजमेर, सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र  चित्तौड़गढ, कृषि महाविद्यालय भीलवाडा, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र अजमेर, अखिल भारतीय समन्वित बाजरा अनुसंधान परियोजना जोधपुर, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोधपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जोधपुर का भ्रमण करेगें ।

दल में जिले के उन्नत  कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण हेतु भेजा गया, जिससे कृषक विभिन्न फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिले में उन्नत खेती अपनाकर मिलेट फसलों के उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement