State News (राज्य कृषि समाचार)

कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित – श्री एस के श्रीवास्तव

Share

26 अगस्त 2022, सीधी: कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित – श्री एस के श्रीवास्तव – उपसंचालक कृषि परियोजना संचालक आत्मा ने जानकारी देकर बताया कि कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के तहत खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को विकास खंड स्तरीय तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार बर्ष 2021 -22 के लिए है इस संबंध में उप संचालक कृषि एस के श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर पर 10 किसानों को तथा विकास खंड स्तर पर 25 किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर सामूहिक कृषि के लिए भी 5 समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कृषि,पशुपालन,उद्यानिकी,कृषि अभियांत्रिकी, एवं मछली पालन में श्रेष्ठ उपलब्धियों वाले किसान पूरे विवरण के साथ 12 सितंबर 2022 तक अपने अपने विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में विवरण के साथ उपयुक्त फोटोग्राफ प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा पुरस्कार के लिए किसानों का चयन किया जाएगा ।

महत्वपूर्ण खबर: अब सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के होंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *