कृषि यंत्र अनुदान योजना: हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर समेत कई यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, किसान 4 अगस्त तक करें आवेदन
28 जुलाई 2026, भोपाल: कृषि यंत्र अनुदान योजना: हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर समेत कई यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, किसान 4 अगस्त तक करें आवेदन – मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत किसानों को हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल और रोटो कल्टीवेटर जैसे कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर से किसान बिना पराली जलाए गेहूं की बुवाई कर सकते हैं। इससे जमीन की उर्वरता बनी रहती है, पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता और खेत में नमी भी बरकरार रहती है। वहीं जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से बिना जुताई किए सीधे बीज और खाद की बुवाई होती है जिससे किसानों के मेहनत, समय और डीजल तीनों की बचत होती है।
4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
सहायक कृषि यंत्री ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे 4 अगस्त 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें और सरकार की इस योजना का पूरा फायदा उठाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

