Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में तालाब बनने से किसान खुश

25 जून 2024, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में तालाब बनने से किसान खुश – छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अपतरा के ग्राम डोमरी में अमृत सरोवर निर्माण कार्य किया जा रहा है। अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य होने से गांव के किसान खुश नजर आ रहे हैं। गाँव में तालाब बनने से आस-पास के किसान अपने खेतों में सब्जियां उगा सकते हैं और गर्मियों में तालाब से पशु-पक्षियों को पानी भी मिल जाएगा।

यह तालाब साल 2020-21 में 14 लाख 99 हजार रुपये की लागत से श्री अबीर चंद के खेत के पास बना है और इससे 3 हजार 132 मानव दिवस में रोजगार मिला। तालाब निर्माण होने से बारिश होने के बाद इस तालाब में लगभग 10 हजार क्यूबिक मीटर पानी रूकने की सम्भावना है, जो वर्षभर उपलब्ध रह सकता है। तालाब बनने से किसानों का उत्साह बढ़ गया है। इसका एक फायदा यह भी होगा कि तालाब के आस-पास के किसानों की लगभग 4-6 हेक्टयर भूमि में सिंचाई की जा सकेगी और भू-जल स्तर में भी वृद्धि होगी।

तालाब निर्माण  के बारे में  श्री गणेश बोहरे, श्री अबीरचंद, श्री दिमाल पवार का कहना है कि अभी हम बरसात की फसल लेने के बाद गेहूं की फसल में पानी कम पडता था, अब  गेहूं  की फसल के लिये पर्याप्त पानी मिलने से  गेहूं  का उत्पादन बढ़ेगा। अमृत सरोवर निर्माण से गांव के पशु-पक्षियों के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। जो गर्मियों में पानी की कमी के कारण परेशानियों का सामना करते थे, अब यह परेशानी दूर हो जायेगी। तालाब में वर्ष भर पानी रहने से पेड़-पौधों को भी बचाया जा सकेगा एवं किसानों के द्वारा सब्जी उत्पादन किया जा सकेगा, जिससे आर्थिक लाभ में बढोत्तरी होगी व पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com