Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में उन्नत कृषि यंत्रों के लिये 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

20 जून 2024, हरदा: हरदा में उन्नत कृषि यंत्रों के लिये 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – कृषि विभाग द्वारा उन्नत कृषि यंत्रों रोटावेटर, सीड ड्रिल, सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल, जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, रेज्ड बेड प्लान्टर, रिजफरो प्लान्टर व मल्टीक्रॉप प्लान्टर के लिये पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 26 जून 2024 तक आमंत्रित किये गये है।

उप संचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर 27 जून को लॉटरी निकाली जावेगी। आवेदक को आवेदन के साथ किसान को स्वयं के बैंक खाते से डिमांड ड्राफ्ट सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।

उप संचालक कृषि ने  बताया कि कृषि यंत्र रोटावेटर के लिये राशि रुपये 5000 का डिमांड ड्राफ्ट आवेदक को लगाना होगा। इसी प्रकार कृषि यंत्र सीड ड्रिल एवं सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल, जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, रेज्ड बेड प्लान्टर, रिजफरो प्लान्टर तथा मल्टीक्रॉप प्लान्टर के लिये राशि रू. 2000 का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिये उप संचालक कृषि कार्यालय हरदा में कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com