राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को घर बैठे मिल रही भू-अभिलेखों की जानकारी

18 जनवरी 2024, ग्वालियर: किसानों को घर बैठे मिल रही भू-अभिलेखों की जानकारी – राजस्व महाअभियान जिले के ग्रामीणों एवं किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। भू-अभिलेखों में दर्ज जानकारी उन्हें अपने गाँव में ही इस अभियान के माध्यम से आसानी से मिल रही है। गाँव-गाँव में बी-1 सहित अन्य दस्तावेजों का वाचन अभियान में संलग्न मैदानी राजस्व अमले द्वारा किया जा रहा है।

जिले में अब तक 197 गाँवों में बी-1 का वाचन किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की डबरा तहसील में राजस्व महाअभियान के तहत अब तक 66 गाँवों में बी-1 का वाचन किया जा चुका है। इसी तरह मुरार तहसील के 32 गांव, ग्वालियर ग्रामीण के 23, घाटीगांव के 20, भितरवार के 18, चीनौर के 17, सिटी सेंटर तहसील के 12 एवं तानसेन तहसील के 9 गाँवों में बी-1 का वाचन किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व महाअभियान की जानकारी गाँव-गाँव में दी जाए और राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सभी राजस्व गतिविधियां संचालित की जाएँ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement