Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर योजना से कृषक हो रहे लाभान्वित

04 नवंबर 2025, भोपाल: भावांतर योजना से कृषक हो रहे लाभान्वित – किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य एवं सम्मान देना मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से भावांतर भुगतान योजना वर्ष 2025 लागू की गई है। जिसमें भारत सरकार के द्वारा सोयाबीन का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328/- रुपये (एमएसपी) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य के अंतर की राशि कृषकों को दिलवाने का प्रावधान किया है।

गुना जिले में 7821 कृषकों द्वारा 19258.16 हे. सोयाबीन का भावांतर योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया गया हैं। इस योजना में किसान भाई 24 अक्टूबर 2025 से दिनांक 15 जनवरी 2026 तक मंडी में अपनी फसल विक्रय कर सकेंगे। आज दिनांक तक योजनांतर्गत 938 पंजीकृत किसानों द्वारा 18266.5 क्विंटल सोयाबीन का विक्रय किया गया हैं।

उपसंचालक कृषि श्री संजीव शर्मा द्वारा जिले के किसान  भाइयों से अपील हैं कि पंजीकृत कृषक 15 जनवरी 2026 तक अपनी सोयाबीन की उपज मंडी में विक्रय कर भावांतर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें